(शिरीष बी प्रधान)
काठमांडू, 19 मई (भाषा) मनोज कुमार शर्मा ने मंगलवार को नेपाल के उच्चतम न्यायालय के नए प्रधान न्यायाधीश (सीजे) के रूप में शपथ ली।
संसदीय सुनवाई समिति ने सर्वसम्मति से उनके नाम का समर्थन किया और मंगलवार को इसे राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल को भेज दिया।
इसके बाद पौडेल ने शर्मा को हिमालयी देश के उच्चतम न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया।
प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह की अध्यक्षता वाली संवैधानिक परिषद ने सात मई को शर्मा के नाम की सिफारिश की थी।
प्रकाश मान सिंह राउत के अप्रैल में सेवानिवृत्ति के बाद से प्रधान न्यायाधीश का पद रिक्त रहा था।
वरिष्ठ न्यायाधीश सपना प्रधान अब तक कार्यवाहक प्रधान न्यायाधीश के रूप में सेवा दे रही थीं।
राष्ट्रपति पौडेल ने अपने कार्यालय में आयोजित एक विशेष समारोह में नव नियुक्त प्रधान न्यायाधीश शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाषा यासिर माधव
माधव