MLA Ravindra Singh Bhati Video/Image Credit: X Handle
MLA Ravindra Singh Bhati Video: बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर ज़िले से के बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने आत्मदाह करने की कोशिश की है, लेकिन समय रहते एक बड़ी अनहोनी होने से टल गई। दरअसल, बाड़मेर जिले के गिरल लिग्नाइट माइंस में पिछले 39 दिनों से मजदूरों का आंदोलन जारी है। आज यानी की 19 मई को सैंकड़ो मजदूर कलेक्ट्रेट का घेराव करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान मजदूरों को समर्थन देने पहुंचे शिव के निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने अचानक से ख़ुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। हालांकि पुलिस की तत्परता के चलते बड़ी अनहोनी टल गई। अचानक हुई इस घटना के बाद स्थानीय प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। आनन फ़ानन में रविन्द्र सिंह भाटी को कलेक्ट्रेट परिसर में ले जाया गया।
विधायक भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़कते हुए कहा कि, “सरकार मजदूरों को दबाने का काम कर रही है, मारना है तो मुझे मारो, मज़दूरों को क्यों मार रहे हो।” (MLA Ravindra Singh Bhati Video) बता दें राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड की ओर से थुंबली गिरल समेत आसपास के क्षेत्रों में जमीन अधिग्रहण के बाद 30 सालों से रोजगार नहीं मिलने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है आरोप है कि कंपनी ने स्थानीय लोगों को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन अब कई युवाओं को काम से हटाया जा रहा है। इसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
▶️राजस्थान : शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। वे बाड़मेर में ग्रिल माइन से श्रमिकों निकाले जाने का विरोध कर रहे थे।
▶️40 दिनों से मज़दूर धरने पर थे। निर्दलीय MLA Ravindra Singh Bhati भी पिछले 15 दिनों से मज़दूरों के साथ बैठे थे। मांग ना मांगे जाने से… pic.twitter.com/QCUaZWikai
— IBC24 News (@IBC24News) May 19, 2026
MLA Ravindra Singh Bhati Video: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 09 अप्रैल को शुरू हुआ मजदूरों का आंदोलन पिछले 39 दिनों से लगातार जारी है। (MLA Ravindra Singh Bhati Video) आंदोलन को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी खुद कई दिनों से धरने पर बैठे हुए हैं। ऐसे में आज धरना स्थल से कलेक्ट्रेट परिसर तक आंदोलन कर रहे मज़दूरों के साथ भाटी भी पहुंचे। विधायक भाटी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर मज़दूरों की मांगे नहीं मानने पर सरकार से आरपार की लड़ाई लड़ने की बात कही। इसके बाद आज सैकड़ों की संख्या में मज़दूरों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव करने पहुंचे थे।
इन्हे भी पढ़ें:-