CM Sai Targeted Bhupesh Baghel/ image source: ibc24 file image
CM Sai Targeted Bhupesh Baghel: रायपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास के बाद दिल्ली रवाना हो चुके हैं। गृह मंत्री शाह रविवार रात रायपुर पहुंचे थे और कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद जगदलपुर के लिए रवाना हुए थे। केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने बस्तर में दो दिन गुजारे और मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीएम शामिल हुए। बैठक के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बस्तर के विकास के रोड मैप की जानकारी दी। इस दौरान गृह मंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ की पूर्व की कांग्रेस सरकार पर भी जमकर निशाना साधा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व की भूपेश सरकार पर नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में साथ न देने का आरोप लगाया। अमित शाह के इस बयान के बाद से प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, नक्सल उन्मूलन को लेकर भाजपा झूठ बोलती है। भूपेश बघेल के इस बयान पर सीएम विष्णुदेव साय ने पलटवार किया है।
दरअसल, सीएम विष्णुदेव साय मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद बस्तर से रायपुर लौटे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, चार राज्यों के मुख्यमंत्री केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल हुए। सीएम साय ने बताया कि, बैठक सार्थक रही है और इस बैठक का उद्देश्य था केंद्र के सहयोग साथ टीम भावना से जुड़कर विकास के कार्य करने हैं। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर है और उन्होंने नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई में कभी सहयोग नहीं दिया।
इन्हे भी पढ़ें:-