जर्मनी: भारत को संस्कृति और सभ्यताओं का देश कहा जाता है, यहां की संस्कृति को पढ़ने और समझने के लिए दुनियाभर से लोग भारत आते हैं। यहां पत्नी अपने पति को किसी और के साथ देखना भी पसंद नहीं करतीं, लेकिन विदेशों में ऐसा नहीं है। ऐसा ही एक मामला जर्मनी से सामने आया है, जो चर्चा में है। दरअसल एक शख्स अपनी पत्नी की मर्जी से दो अन्य गर्लफ्रेंड से शादी करने जा रहा है।
मामला जर्मनी के कोलोन शहर का है, जहां रहने वाले मार्को सैंटो सिल्वा और डेनिएला सिल्वा ने साल 2012 में शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं, लेकिन अब डेनिएला अपनी दो गर्लफ्रेंड से एक साथ शादी करने जा रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि उनकी पत्नी मार्को ने हामी भर दी है।
डेनिएल की पत्नी मार्को ने बताया कि साल 2019 में एक कार्यक्रम के दौरान जेसिका और कामिला से मुलाकात हुई थी। इसके बाद जेसिका और कामिला और डेनियल एक दूसरे के काफी करीब आ गए। अब तीनों ने शादी करने का फैसला लिया है। मार्को का कहना है कि वह जेसिका और कामिला से शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
मार्को ने बताया कि जीवन में कुछ हर चीज को स्वीकार नहीं करते हैं। ऐसे में हम सबको डर है कि कहीं कोई हमारे बच्चों को कहीं स्कूल या बाहर धमकाया न जाए। जब हम कहीं बाहर घूमने जाते हैं तो महिलाएं कुछ डरी हुई होती हैं।