Sana Maliks Polygamy Statement: इस मुस्लिम महिला विधायक ने की थी भारत में ‘बहुविवाह’ की पैरवी.. अब पार्टी ने झाड़ा बयान से पल्ला, बताया ‘निजी विचार’..

Ads

Sana Maliks Statement on Polygamy: राकांपा ने विधायक सना मलिक के बहुविवाह संबंधी बयान से दूरी बनाई, इसे उनका निजी मत बताया।

  •  
  • Publish Date - June 27, 2026 / 03:05 PM IST,
    Updated On - June 27, 2026 / 04:11 PM IST

Sana Maliks Statement on Polygamy || Image- ANI News File

HIGHLIGHTS
  • राकांपा ने सना मलिक के बयान से दूरी बनाई।
  • पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों के समर्थन की बात दोहराई।
  • तीन तलाक कानून और सुप्रीम कोर्ट फैसले का सम्मान करने की अपील।

मुंबई: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र विधानसभा में विधायक सना मलिक द्वारा तलाक और बहुविवाह को लेकर दिए गए बयान से खुद को अलग कर लिया है। (Sana Maliks Statement on Polygamy) पार्टी की महाराष्ट्र यूनिट के अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा कि यह सना मलिक की निजी राय है, न कि पार्टी का आधिकारिक रुख।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

क्या था पूरा मामला?

23 जून को महाराष्ट्र विधानसभा में तीन तलाक और मुस्लिम महिलाओं से जुड़े मुद्दे पर चर्चा के दौरान भाजपा विधायक देवयानी फरांदे ने कहा था कि पाकिस्तान में दूसरी शादी के लिए अनुमति लेनी पड़ती है। इस पर सना मलिक ने कहा था कि यदि कुरान में ऐसा प्रावधान है और पाकिस्तान में उसका पालन हो रहा है, तो इसे भारत में भी लागू किया जाना चाहिए। इस बयान के बाद सियासी विवाद खड़ा हो गया और कई नेताओं ने उनकी टिप्पणी का विरोध किया।

सना मलिक ने दी सफाई

विवाद बढ़ने पर सना मलिक ने कहा कि वह बहुविवाह का समर्थन नहीं करतीं। उनका कहना था कि उन्होंने केवल सदन को इस विषय से जुड़े प्रावधानों की जानकारी दी थी, न कि किसी व्यवस्था का समर्थन किया था। (Sana Maliks Statement on Polygamy) सुनील तटकरे ने कहा कि NCP सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनका धर्म, जाति या आस्था कुछ भी हो। उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान और शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर की विचारधारा का पालन करती है। उन्होंने यह भी कहा कि तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला और इस संबंध में संसद द्वारा बनाया गया कानून सर्वोपरि हैं तथा सभी को उनका सम्मान करना चाहिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

‘बयान निजी, पार्टी का नहीं’

तटकरे ने कहा कि हर विधायक को अपने विचार रखने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन विधानसभा में सना मलिक द्वारा दिया गया बयान उनका निजी मत था। पार्टी इन विचारों का समर्थन नहीं करती और इसे NCP की आधिकारिक नीति नहीं माना जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर सेशेल्स पहुंचे

सनातन और राम विरोधी कुत्सित मानसिकता का परिचय देने से बाज नहीं आते विपक्षी दल: उपमुख्यमंत्री मौर्य

असम में उल्फा (आई) के दो उग्रवादी गिरफ्तार, तिनसुकिया में लोगों की हत्या की साजिश: पुलिस

ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गिरफ्तार प्रशिक्षु अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त करने का आदेश दिया

शिक्षक पात्रता परीक्षा स्थगित, महाराष्ट्र सरकार की पहचान बना प्रश्न पत्र लीक: विपक्ष

केरल में मुस्लिम महिला पंचायत सदस्य ने किया हिंदू व्यक्ति का अंतिम संस्कार

Q1. राकांपा ने सना मलिक के बयान पर क्या कहा?

उत्तर: पार्टी ने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत मत है, राकांपा का आधिकारिक रुख नहीं।

Q2. सना मलिक का विवादित बयान किस मुद्दे पर था?

उत्तर: उन्होंने विधानसभा में तीन तलाक और बहुविवाह पर चर्चा के दौरान टिप्पणी की थी।

Q3. राकांपा ने अपने आधिकारिक रुख में क्या कहा?

उत्तर: पार्टी ने महिलाओं के अधिकारों, संविधान और तीन तलाक संबंधी कानून के सम्मान की बात दोहराई।