मेलानिया ने एपस्टीन से संबंध के आरोपों को खारिज किया
मेलानिया ने एपस्टीन से संबंध के आरोपों को खारिज किया
वाशिंगटन, नौ अप्रैल (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप ने यौन अपराधों के दोषी जेफ्री एपस्टीन से किसी भी तरह के संबंध से बृहस्पतिवार को इनकार किया। उन्होंने कहा कि ये “आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत” हैं तथा “मुझे बदनाम करने की साजिश” हैं।
मेलानिया कहा, “मुझे बदनाम करने के लिए मेरा नाम जेफ्री एपस्टीन से जोड़ने वाले झूठ अब यहीं खत्म हो जाने चाहिए। मेरे बारे में झूठ बोलने वाले लोगों में कोई नैतिकता, विनम्रता और सम्मान का भाव नहीं है। मुझे उनकी अज्ञानता पर आपत्ति नहीं है, लेकिन मैं मेरी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने की उनकी दुर्भावनापूर्ण कोशिशों को सिरे से खारिज करती हूं।”
एपी
राखी पारुल
पारुल

Facebook


