Middle East Conflict News: मिडिल ईस्ट में एक महीने की जंग के बाद अचानक सीजफायर! राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान, पर इजरायल की इस हरकत ने बढ़ाई चिंता

Middle East Conflict News: एक महीने की जंग के बाद अचानक सीजफायर! राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान, पर इजरायल की इस हरकत ने बढ़ाई चिंता

Middle East Conflict News: मिडिल ईस्ट में एक महीने की जंग के बाद अचानक सीजफायर! राष्ट्रपति ट्रंप ने किया ऐलान, पर इजरायल की इस हरकत ने बढ़ाई चिंता

iran israel war/ image source: Tradewith_kd x handle

Modified Date: April 8, 2026 / 08:47 am IST
Published Date: April 8, 2026 7:49 am IST
HIGHLIGHTS
  • एक महीने बाद राहत की खबर
  • US-ईरान के बीच सीजफायर
  • इजरायल ने भी दी सहमति

Middle East Conflict News: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया, जिसके बाद दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी सामने आई। इस फैसले के साथ ही करीब दो हफ्तों के लिए युद्ध पर विराम लग गया है, जिससे लगातार बढ़ते तनाव के बीच कूटनीतिक रास्ते खुलने की संभावना बढ़ गई है।

Middle East Conflict: इजरायल ने भी जताई सहमति

इस समझौते के तहत सिर्फ अमेरिका और ईरान ही नहीं, बल्कि Israel ने भी सीजफायर को लेकर सहमति जताई है। वहीं, ईरान ने भी आधिकारिक तौर पर युद्धविराम की पुष्टि करते हुए कहा है कि वह इस अवधि के दौरान शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। सबसे अहम बात यह है कि इस सीजफायर के तहत रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को दो हफ्तों के लिए खोला जाएगा, जिससे वैश्विक तेल सप्लाई और व्यापार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा 10 अप्रैल से Islamabad में दोनों पक्षों के बीच औपचारिक बातचीत भी शुरू होने जा रही है, जो आगे के समाधान की दिशा तय कर सकती है।

America Israel Iran War: स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं

हालांकि, सीजफायर के ऐलान के बाद भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं कही जा सकती। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युद्धविराम की घोषणा के तुरंत बाद इजरायल में सायरन बजने की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे यह साफ है कि जमीन पर हालात अभी भी संवेदनशील बने हुए हैं। ऐसे में आने वाले दो हफ्ते बेहद अहम माने जा रहे हैं।

इन्हें भी पढें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।