पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत और सिंगापुर के अपने समकक्षों से बात की

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत और सिंगापुर के अपने समकक्षों से बात की

पश्चिम एशिया संकट: विदेश मंत्री जयशंकर ने कुवैत और सिंगापुर के अपने समकक्षों से बात की
Modified Date: April 14, 2026 / 12:54 am IST
Published Date: April 14, 2026 12:54 am IST

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (भाषा) विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईरानी बंदरगाहों पर अमेरिकी नाकेबंदी प्रभावी होने के बीच सोमवार को कुवैत और सिंगापुर के अपने समकक्षों से बात कर पश्चिम एशिया संकट पर चर्चा की।

कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबा के साथ बातचीत के दौरान जयशंकर ने वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा पर भी बात की।

जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कुवैत के विदेश मंत्री शेख जर्राह जाबेर अल-अहमद अल-सबा से सार्थक बातचीत हुई। यह बातचीत क्षेत्रीय स्थिति और भारतीय समुदाय के कल्याण पर केंद्रित थी।”

इसके बाद, जयशंकर ने कहा कि उन्होंने और सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालकृष्णन ने पश्चिम एशिया संघर्ष और इसके प्रभावों पर चर्चा की।

उन्होंने कहा, “सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बाला से बात करके हमेशा अच्छा लगता है। हमारी चर्चा पश्चिम एशिया संघर्ष और उसके प्रभावों पर केंद्रित थी।”

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में