Middle East War Update: क्या नए जंग के तैयारी में है इजरायल? पीएम नेतन्याहू ने जीत के दावे के साथ कहा-अभी भी कुछ लक्ष्य पूरे करने हैं, पढ़िए पूरी बात…

Middle East War Update: क्या नई जंग के तैयारी में है इजरायल, पीएम नेतन्याहू ने जीत के दावे के साथ कहा-अभी भी कुछ लक्ष्य पूरे करने हैं, पढ़िए पूरी बात...

Middle East War Update: क्या नए जंग के तैयारी में है इजरायल? पीएम नेतन्याहू ने जीत के दावे के साथ कहा-अभी भी कुछ लक्ष्य पूरे करने हैं, पढ़िए पूरी बात…

netanyahu news/ image source: ibc24

Modified Date: April 9, 2026 / 08:37 am IST
Published Date: April 9, 2026 8:25 am IST
HIGHLIGHTS
  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने X पोस्ट कर लिखा
  • मेरे भाइयों और बहनों, इजरायल ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है
  • ऐसी जीत जो हाल तक पूरी तरह से काल्पनिक लगती थीं

Middle East War Update: मिडिल ईस्ट में पिछले एक महीने से जारी तनाव और संघर्ष के बीच अब राहत की खबर सामने आई है। अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है, जिससे क्षेत्र में फिलहाल तनाव कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। इस सीजफायर का ऐलान अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने किया, जिसके बाद दोनों देशों की ओर से आधिकारिक पुष्टि भी सामने आई। इसी बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए बड़ा बयान दिया है।

Israel War: इजरायल की जीत का किया दावा

उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत “मेरे भाइयों और बहनों” शब्दों से करते हुए कहा कि इजरायल ने एक अभूतपूर्व जीत हासिल की है। उनके अनुसार, यह ऐसी जीत है जो कुछ समय पहले तक पूरी तरह से काल्पनिक लगती थी। नेतन्याहू ने अपने बयान में यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति में ईरान पहले से ज्यादा कमजोर हुआ है, जबकि इजरायल पहले की तुलना में अधिक मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है।

अभी सभी लक्ष्य पूरे नहीं हुए हैं-नेतन्याहू

हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभी सभी लक्ष्य पूरे नहीं हुए हैं। नेतन्याहू ने अपने पोस्ट में कहा कि इजरायल के सामने अब भी कुछ उद्देश्यों को हासिल करना बाकी है। उन्होंने आगे कहा कि इन लक्ष्यों को पूरा करने के लिए दो रास्ते हैं-या तो ईरान के साथ किसी तरह का समझौता किया जाए या फिर जरूरत पड़ने पर दोबारा संघर्ष का रास्ता अपनाया जाए।

Middle East War: अमेरिका को सीजफायर और युद्ध में से एक चुनना होगा-अराघची

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अमेरिका को लेकर कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अमेरिका को अब सीजफायर और युद्ध में से किसी एक विकल्प को चुनना होगा। उनके अनुसार, अमेरिका एक साथ दोनों रास्तों पर नहीं चल सकता है। अराघची ने अपने बयान में यह भी स्पष्ट किया कि या तो अमेरिका युद्धविराम लागू करे या फिर इजराइल के जरिए जारी संघर्ष को आगे बढ़ने दे, लेकिन दोनों स्थितियों को एक साथ बनाए रखना संभव नहीं है।

America Iran War Update: लेबनान में जारी हिंसा का किया जिक्र

अपने पोस्ट में अराघची ने लेबनान में जारी हिंसा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया इस समय लेबनान में हो रही घटनाओं पर नजर बनाए हुए है। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि अब गेंद पूरी तरह अमेरिका के पाले में है। दुनिया यह देख रही है कि अमेरिका अपने किए गए वादों पर कितना खरा उतरता है और वह किस दिशा में आगे बढ़ता है।

इन्हें भी पढ़े:-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।