मिनियापोलिस के स्कूल में गोलीबारी, अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं: गवर्नर
मिनियापोलिस के स्कूल में गोलीबारी, अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं: गवर्नर
मिनियापोलिस, 27 अगस्त (एपी) मिनियापोलिस के एक कैथलिक स्कूल में कक्षाएं शुरू होने के पहले सप्ताह में ही बुधवार को गोलीबारी की घटना घटी जिसमें किसी के घायल होने की तत्काल कोई सूचना नहीं है, हालांकि गवर्नर टिम वाल्ट्ज़ ने इस घटना को ‘भयावह’ कहा।
मिनियापोलिस शहर प्रशासन ने कहा कि एनुंसिएशन चर्च के स्कूल में गोलीबारी की घटना के बाद हमलावर को पकड़ लिया गया है और अब वहां किसी को खतरा नहीं है।
वाल्ट्ज़ ने ‘एक्स’ पर लिखा कि उन्हें घटना की जानकारी दी गई है।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं उन बच्चों और शिक्षकों के लिए प्रार्थना कर रहा हूं जिनके स्कूल का पहला सप्ताह इस भयावह हिंसा की घटना से प्रभावित हुआ।’’
स्कूल में फोन मिलाने पर एक प्रतिनिधि ने बताया कि छात्रों को निकाला जा रहा है।
स्थानीय और राज्य पुलिस, संघीय शराब, तंबाकू और आग्नेयास्त्र ब्यूरो के एजेंट और अन्य अधिकारी स्कूल में एकत्रित हो गए।
वर्ष 1923 से संचालित प्री-किंडरगार्टन से आठवीं कक्षा तक के इस स्कूल की वेबसाइट के अनुसार, बुधवार सुबह 8:15 बजे सामूहिक प्रार्थना सभा होनी थी। सोमवार स्कूल का पहला दिन था।
सोमवार स्कूल का पहला दिन था, और सोशल मीडिया पर उस दिन की तस्वीरों में हरे रंग की यूनिफॉर्म पहने छात्र साइकिल स्टैंड पर एक-दूसरे का अभिवादन करते, कैमरे के सामने मुस्कुराते और साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं।
यह गोलीबारी शहर में 24 घंटे से भी कम समय में हुई घातक गोलीबारी की नवीनतम घटना थी। मिनियापोलिस के एक हाई स्कूल के बाहर मंगलवार दोपहर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। कुछ घंटे बाद, शहर में हुई दो अन्य गोलीबारी की घटनाओं में भी दो लोगों की मौत हो गई।
एपी वैभव माधव
माधव

Facebook


