रैंप पर मॉडल ने बच्चे को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

रैंप पर मॉडल ने बच्चे को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया में छिड़ी बहस

रैंप पर मॉडल ने बच्चे को कराया स्तनपान, सोशल मीडिया में छिड़ी बहस
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: July 18, 2018 9:15 am IST

नई दिल्ली। रैंप पर वॉक करते हुए स्तनपान कराते हुए एक अमेरिकी मॉडल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्पोर्ट्स इलस्ट्रेटेड स्विमिंग सूट में रनवे पर चलते हुए, मार्ट मार्टिन ने अपने पांच महीने के बच्‍चे एरिया को स्तनपान करते दिखाया गया है। 

पढ़ें- विदेशों तक फैली ‘दिलबर’ की दीवानगी.. देखिए वीडियोज

इस वीडियो पर सोशल मीडिया में लोगों के बीच जमकर बहस हो रहा है। कई लोगों ने इस फोटो पर अपनी सकारात्‍मक प्रतिक्रिया दी है और इसका जमकर समर्थन किया है। हालांकि‍, कई ने इस पर सवाल उठाए हैं और अपनी आपत्ति दर्ज की है। मार्टिन ने भारी सकारात्मक सार्वजनिक प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है।

पढ़ें- बेटी के साथ एक्टिंग कर भावुक हुए अमिताभ ,देखें वीडियो

मॉडल की बेटी की उम्र बस पांच महीने है। मॉडल ने रैंप वाक के दौरान बिकिनी पहन रखा था। स्‍तनपान के दौरान मॉडल आत्‍मविश्‍वास और मुस्कुराती हुई नजर आई। इस मैगजीन ने एक दिन बाद ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर रैंप वाक के वीडियो को भी पोस्ट किया। इसके बाद काफी लोगों ने इसे सराहा भी है।

पढ़ें- सी महिला अमेरिका में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 

मॉडल के इस पहल को कई महिलाओं ने सराहा है। महिलाओं का कहना है कि इस कदम से स्तनपान को बढ़ावा मिलेगा। आपको बतादें कुछ इस तरह की घटना केरल में भी बहस का मुद्दा बना हुआ था। दरअसल केरल के मैग्जीन के फ्रंट पेज पर एक मॉडल स्तनपान कराते नजर आई थी। हाईकोर्ट ने इस मामले में फैसला सुनाते हुए कहा था। लोगों के नजरिए में फर्क होता है। आप इसे कैसे देखते हैं। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में