Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामनेई संभालेंगे ईरान की सर्वोच्च जिम्मेदारी, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लगाई मुहर
Mojtaba Khamenei: मोजतबा खामनेई संभालेंगे ईरान की सर्वोच्च जिम्मेदारी, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने लगाई मुहर
Mojtaba Khamenei | Photo Credit: IBC24
- मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर चुना गया
- फैसला युद्ध स्थिति में आभासी बैठकों के जरिए लिया गया
- सुप्रीम लीडर ईरान की राजनीति और सेना पर अंतिम अधिकार रखते हैं
नई दिल्ली: Mojtaba Khamenei मोजतबा खामनेई को ईरान को नया सुप्रीम लीडर बनाया गया है। ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट के मुताबिक मोजतबा मार दिए गए अयातुल्ला अली खामनेई के बेटे हैं। ईरान इंटरनेशनल ने सूत्रों के हवाले से कहा कि ‘द असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने अली खामनेई के बेटे मोजतबा को नया सुप्रीम लीडर चुना है।’ रिपोर्ट के मुताबिक 56 साल के मोजतबा का चुनाव देश की कमान संभालने के लिए हुआ है। वह खामनेई दूसरे बड़े बेटे हैं और उन्हें लंबे समय से खामनेई के उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता रहा है। बता दें कि मोजतबा के पिता और पूर्व सुप्रीम लीडर अली खामेनेई शनिवार को अमेरिका और इजरायल के तेहरान पर हमले के पहले ही दिन मारे गए थे।
Mojtaba Named Iran Next Supreme Leader ईरान इंटरनेशनल की एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार, यह चयन शक्तिशाली इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) के दबाव में किया गया। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान युद्ध स्थिति के कारण विशेषज्ञ सभा की पूर्ण बैठक संभव नहीं हो पाई, इसलिए फैसला आभासी बैठकों और आंतरिक परामर्श के जरिए लिया गया।
ईरान ने 47 साल बाद चुनाव नया सुप्रीम लीडर
ईरान इंटरनेशनल ने बताया है मोजतबा के नाम का चयन ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के भारी दबाव के बीच किया गया है। यह दिखाता है कि सत्ता के ढांचे में IRGC का गहरा असर है। ईरान की क्रांति के बाद यह दूसरी बार है, जब असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने सुप्रीम लीडर चुना है। इसके पहले मोजतबा के पिता अली खामेनेई को 47 साल पहले 1989 में सुप्रीम लीडर चुना था।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Raisina Dialogue 2026: आज से चार दिवसीय भारत दौरे पर रहेंगे फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब, ‘रायसीना डायलॉग 2026’ में होंगे शामिल
- CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता, इतने लोगों से एक-एक कर की मुलाकात, कहा – घबराने की जरूरत नहीं
- America Israel Iran War Update: ‘ईरान की नेवी और एयरफोर्स पूरी तरह खत्म’.. अब ट्रम्प ने फिर दी ये चेतावनी, कहा- … तो स्थिति और होगी खराब

Facebook


