हिजबुल्ला के 200 से अधिक ठिकानों पर पिछले 24 घंटे में हमला किया गया: इजराइली सेना

Ads

हिजबुल्ला के 200 से अधिक ठिकानों पर पिछले 24 घंटे में हमला किया गया: इजराइली सेना

  •  
  • Publish Date - April 11, 2026 / 09:50 PM IST,
    Updated On - April 11, 2026 / 09:50 PM IST

यरूशलम, 11 अप्रैल (एपी) इजराइली सेना ने कहा कि उसकी वायुसेना ने लेबनान में ईरान समर्थित उग्रवादी समूह के बुनियादी ढांचे पर हमला किया और वह दक्षिणी लेबनान में सक्रिय अपने जमीनी बलों को समर्थन देना जारी रखे हुए है।

यह बयान ऐसे समय आया है जब तेहरान पाकिस्तान में शनिवार दोपहर ईरान और अमेरिका के बीच शुरू हुई त्रिपक्षीय वार्ता में हिजबुल्ला पर इजराइली हमलों को रोकने के लिए दबाव बना रहा था।

शनिवार को लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ने दक्षिणी लेबनान में इजराइली हमलों में कम से कम तीन लोगों के मारे जाने की खबर दी। दोपहर के समय किसी भी हमले की कोई सूचना नहीं है।

लेबनान की सीमा से लगे इजराइली समुदायों में शनिवार को दिनभर लेबनान से ड्रोन और रॉकेट हमलों की चेतावनी देने वाले सायरन बजते रहे।

इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एपी देवेंद्र माधव

माधव