ब्रिटेन में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार, कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख से अधिक

ब्रिटेन में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार, कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख से अधिक

ब्रिटेन में कोरोना से मौत का आंकड़ा पहुंचा 50 हजार के पार, कुल संक्रमितों की संख्या 12 लाख से अधिक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:10 pm IST
Published Date: November 12, 2020 11:13 am IST

लंदन: ब्रिटेन यूरोप का पहला देश है जहां कोविड-19 महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 50,000 का आंकड़ा पार कर चुकी है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोविड-19 से जान गंवाने वाले हर व्यक्ति के लिए शोक जाहिर किया है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस सप्ताह कोविड-19 के 22,950 नए मरीज मिलने के बाद संक्रमितों का कुल आंकड़ा 12,56,725 पहुंच गया है।

Read More: बॉलीवुड एक्टर आसिफ बसरा ने कर ली खुदकुशी! मैक्लोडगंज में कैफे के पास फांसी के फंदे से लटकते मिली लाश

इसके अलावा बुधवार को देश में इस संक्रमण के कारण 595 और मरीजों की जान जाने के बाद ब्रिटेन में मृतक संख्या बढ़कर 50,365 हो गई और ब्रिटेन अमेरिका, ब्राजील, भारत और मेक्सिको के बाद सर्वाधिक मौतों वाला पांचवा देश बन गया। जॉनसन ने कहा, “हम अब भी खतरे से बाहर नहीं हैं। हर मौत त्रासदी है, जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए हम शोक व्यक्त करते हैं और हम सभी मृतकों के परिवारों और प्रियजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं।” उन्होंने कहा, “यह एक वैश्विक महामारी है जिसका प्रभाव अब जा कर स्पष्ट हो रहा है।’’

Read More: राज्यपाल अनुसुईया उइके ने दी दिवाली की बधाई, बोलीं- कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाएं त्योहार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"