Mountaineer Nirmal Purja Passes Away: इस मशहूर पर्वतारोही का हुआ निधन, दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी से हुए थे लापता, साथियों ने भी गंवाई जान
Mountaineer Nirmal Purja Passes Away: ब्रॉड पीक पर आए हिमस्खलन में मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा का निधन हो गया है।
Mountaineer Nirmal Purja Passes Away/Image Credit: AI
- ब्रॉड पीक पर आए हिमस्खलन में पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा का निधन हो गया है।
- एडवेंचर ग्रुप 'एलीट एक्सपेड' ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर पुर्जा के निधन की आधिकारिक पुष्टि की है।
- शुक्रवार को ब्रॉड पीक पर एक भयानक हिमस्खलन आया था।
Mountaineer Nirmal Purja Passes Away: नई दिल्ली: पाकिस्तान और चीन की सीमा पर स्थित दुनिया की 12वीं सबसे ऊंची चोटी ब्रॉड पीक पर आए हिमस्खलन में मशहूर पर्वतारोही निर्मल निम्स पुर्जा का निधन हो गया है। निर्मल निम्स पुर्जा के एडवेंचर ग्रुप ‘एलीट एक्सपेड’ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शुक्रवार को ब्रॉड पीक के वेस्ट रिज रूट पर करीब 21,600 से 21,850 फीट की ऊंचाई पर एक भयानक हिमस्खलन आया था। इस हादसे के बाद से ही निर्मल पुर्जा और उनके साथ 5 अन्य पर्वतारोही लापता हो गए थे। वहीं आज सामने आई जानकारी में यह पुष्टि हुई है कि, निर्मल पुर्जा और उनके साथियों की मौत हो गई है।
पुर्जा के साथियों की भी हुई मौत
एलीट एक्सपेड ने अपने संदेश में बताया कि, ”इस त्रासदी में निर्मल के अलावा उनके भरोसेमंद साथी और गाइड पुर बहादुर गुरुंग और निमा शेर्पा का भी निधन हो गया है। (Mountaineer Nirmal Purja Passes Away) कंपनी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और लोगों से उनके परिवार की प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है।”
पर्वतारोही निर्मल पुर्जा कौन थे ?
Mountaineer Nirmal Purja Passes Away: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, निर्मल पुर्जा ब्रिटेन की स्पेशल बोट सर्विस (SBS) और गोरखा रेजिमेंट के पूर्व सैनिक रह चुके थे। निर्मल ने साल 2019 में दुनिया की सभी 14 सबसे ऊंची (8,000 मीटर से अधिक) चोटियों पर मात्र 6 महीने और 6 दिन में चढ़ाई करके इतिहास रच दिया था। वह उस 10 सदस्यीय नेपाली टीम का हिस्सा थे, जिसने पहली बार सर्दियों के मौसम में K2 चोटी को फतह किया था।
उनके जीवन और ‘प्रोजेक्ट पॉसिबल’ पर बनी नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री ’14 पीक्स: नथिंग इज इंपॉसिबल’ ने उन्हें दुनियाभर में घर-घर में एक जाना-माना चेहरा बना दिया था। निर्मल पुर्जा ने अपनी मेहनत, नेतृत्व और उपलब्धियों से दुनिया भर के लाखों युवाओं को अपने सपनों को पूरा करने और बड़ी से बड़ी बाधाओं को पार करने की प्रेरणा दी थी। उनका जाना पर्वतारोहण जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Mohsin Naqvi on CJP Protest: भारत में ‘Gen-Z’ का आंदोलन देख थर-थर काँप रहा पाकिस्तान.. यहां के गृहमंत्री ने अपनी ही सरकार को चेताया, खुद पढ़ें क्या कहा
- Kulgam Terror Attack Update: आतंकी हमले में मारे गए दीपक के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाए परिजन, प्रशासन ने करवाया अंतिम संस्कार, कुलगाम में की गई थी हत्या
- 7th Pay Commission DA Hike Latest News: आ गया अपडेट!.. महज इतने फ़ीसदी बढ़ेगा सरकारी कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता!.. जानें कितने दिनों बाद होगा ऐलान..

Facebook


