नेपाल: बालेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पदक्रम में बदलाव

नेपाल: बालेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पदक्रम में बदलाव

नेपाल: बालेन मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पदक्रम में बदलाव
Modified Date: April 7, 2026 / 10:12 pm IST
Published Date: April 7, 2026 10:12 pm IST

काठमांडू, सात अप्रैल (भाषा) नेपाल के राष्ट्रपति राम चंद्र पौडेल ने मंगलवार को प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्रियों के पदक्रम में संशोधन किया।

राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी एक अधिसूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री की सिफारिश पर वरीयता क्रम में फेरबदल किया गया है। इस सूची में प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह शीर्ष पर हैं, जबकि दूसरे स्थान पर वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले हैं।

नए पदक्रम के अनुसार, गृह मंत्री सुदन गुरूंग तीसरे स्थान से खिसककर पांचवें स्थान पर आ गए हैं, जबकि विदेश मंत्री शिशिर खनाल चौथे स्थान से अब तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इसी तरह, भौतिक अवसंरचना मंत्री सुनील लाम्साल को चौथे स्थान से हटाकर छठे स्थान पर रखा गया है।

बालेन्द्र के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडस ने 27 मार्च को पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

भाषा पवनेश माधव

माधव


लेखक के बारे में