नेपाल ने जमीन पर सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो करने का गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाया: आयोजक

Ads

नेपाल ने जमीन पर सबसे अधिक ऊंचाई पर फैशन शो करने का गिनीज बुक रिकॉर्ड बनाया: आयोजक

  •  
  • Publish Date - September 28, 2021 / 12:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:01 PM IST

काठमांडू, 27 सितंबर (भाषा) नेपाल ने जमीन पर सर्वाधिक ऊंचाई पर फैशन शो करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। ऐसा दावा कार्यक्रम के आयोजकों ने किया और कहा कि माउंट एवरेस्ट आधार शिविर के पास 5,500 मीटर की ऊंचाई पर फैशन शो आयोजित किया गया।

एक निजी परिधान ब्रांड ने शो का आयोजन किया था जिसमें प्रिंस ऑफ टस्कनी (इटली), कोसिमो डि मेडिकी ने भी रैंप पर वॉक किया।

भारत के फैशन डिजाइनर पंकज के. गुप्ता और नेपाली डिजाइनर रामिला नेमकुल भी सुर्खियों में रहे।

भाषा वैभव अर्पणा

अर्पणा