नेतन्याहू ने लेबनान के साथ ‘यथाशीघ्र’ सीधी वार्ता को मंजूरी दी

नेतन्याहू ने लेबनान के साथ ‘यथाशीघ्र’ सीधी वार्ता को मंजूरी दी

नेतन्याहू ने लेबनान के साथ ‘यथाशीघ्र’ सीधी वार्ता को मंजूरी दी
Modified Date: April 9, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: April 9, 2026 9:46 pm IST

दुबई, नौ अप्रैल (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने लेबनान के साथ ‘‘यथाशीघ्र’’ सीधी बातचीत करने की मंजूरी दे दी है।

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने यह आदेश लेबनान के अनुरोधों के जवाब में दिया है तथा बातचीत में मुख्य जोर हिजबुल्ला को निरस्त्र करना और पड़ोसी देशों के बीच शांतिपूर्ण संबंध स्थापित करने पर होगा।

उन्होंने बेरूत को सैन्य-मुक्त करने संबंधी लेबनान के प्रधानमंत्री की अपील का स्वागत किया।

लेबनान की ओर से इस पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

एपी सुभाष माधव

माधव


लेखक के बारे में