BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर

न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर

न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर
Bhasha
Published: 01 Jan 2025 | 7:24 pmModified: 01 Jan 2025 | 7:24 pm

न्यू ओर्लियंस, एक जनवरी (एपी) अमेरिका में नववर्ष के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस में कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर बुधवार को एक कार के भीड़ में घुसने से 10 लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य घायल हो गए। न्यू ओर्लियंस की मेयर लाटोया कैंट्रेल ने इसे ‘‘आतंकी हमला’’ करार दिया।

संघीय जांच एजेंसी एफबीआई इस बात की जांच कर रही है कि बुधवार तड़के उस समय क्या हुआ जब नए साल के पहले कुछ घंटों में न्यू ओर्लियंस के प्रसिद्ध कैनाल एवं बॉर्बन स्ट्रीट नामक मार्ग पर एक वाहन भीड़ में घुस गया।

एफबीआई के न्यू ओर्लियंस फील्ड कार्यालय के प्रभारी सहायक विशेष एजेंट एलेथिया डंकन ने कहा कि अधिकारी घटनास्थल पर कम से कम एक संदिग्ध तात्कालिक विस्फोटक उपकरण को लेकर जांच कर रहे हैं।

न्यू ओर्लियंस पुलिस ने पहले कहा था कि वह बड़े पैमाने पर लोगों के हताहत होने की घटना जैसी स्थिति से निपट रही है।

शहर की आपातकालीन तैयारी एजेंसी नोला रेडी ने लोगों को क्षेत्र से दूर रहने की सलाह दी।

इसने कहा कि घायलों को पांच स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

यह घटना न्यू ओर्लियंस में नए साल के जश्न के अंत में तड़के 3.15 बजे और शहर के कैसर सुपरडोम में आयोजित कॉलेज फुटबॉल क्वार्टर फाइनल ऑलस्टेट बाउल की शुरुआत से कुछ घंटे पहले हुई, जिसमें हजारों लोगों की उपस्थिति की उम्मीद थी।

एपी नेत्रपाल मनीषा

मनीषा

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: न्यू ओर्लियंस में नए साल के पहले दिन कार के भीड़ में घुसने की घटना है आतंकी हमला : मेयर

दुनिया की खबर | World News in Hindi

और भी पढ़ें ›
इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

इस्लामाबाद में एससीओ बैठक में भारत की भागीदारी ‘स्वागत योग्य कदम’ : पाकिस्तान

02 Oct 2026 | 1:10 am
विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

विमान को गिराने की साजिश के पीछे ईरान का हाथ होने का ट्रंप का दावा, संदिग्ध को यूएई को सौंपा गया

02 Oct 2026 | 1:00 am
गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

गोयल ने ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया के व्यापार मंत्रियों से मुलाकात की

02 Oct 2026 | 12:57 am
नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

नेपाल में जाली भारतीय नोट बरामद, दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार

02 Oct 2026 | 12:50 am
फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

फ्लाईदुबई के सह-पायलट के पीछे ईरान का हाथ होने का संकेत, ट्रंप ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

02 Oct 2026 | 12:17 am
पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

पाक सेना ने अपने विशिष्ट बल के एक सेवानिवृत्त हवलदार के मारे जाने के दावों को खारिज किया

01 Oct 2026 | 11:59 pm
इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

इंग्लैंड में अमेरिका से संबंधित एयरबेस की घटना के बाद ब्रिटिश-ईरानी नागरिक गिरफ्तार

01 Oct 2026 | 11:01 pm
कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

कैप्टन मच्छार से मिलकर ‘बहुत तसल्ली’ हुई : यूएई में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल

01 Oct 2026 | 10:27 pm