Raipur Two Lady Arrested News: क्रिमिनल लेडी का ये जोड़ा.. रायपुर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में शातिर तरीके से लोगों को बनाती थी निशाना, पर इस बार पुलिस पड़ गई भारी

Ads

रायपुर पुलिस ने महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर आभूषण चोरी करने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 18 वारदातों का खुलासा किया।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 11:11 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 11:13 PM IST

Raipur Two Lady Arrested News || Image- Raipur Police File

HIGHLIGHTS
  • दो महिला आरोपी गिरफ्तार, 18 वारदातों का खुलासा
  • 12 लाख रुपये के आभूषण और नगदी जब्त
  • महिलाओं और बच्चों को बनाती थीं निशाना

रायपुर: राजधानी में भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाकर गले से सोने की चेन, लॉकेट और अन्य आभूषण चोरी करने वाले गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। (Raipur Two Lady Arrested News) पुलिस ने गैंग की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 18 चेन स्नेचिंग और चोरी की वारदातों का खुलासा किया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पुलिस पहले से थी निगरानी मोड में

डीसीपी सेंट्रल तारकेश्वर पटेल और एसीपी कोतवाली दीपक मिश्रा ने बताया कि रक्षाबंधन के चलते बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रायपुर पुलिस पहले से ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी कर रही थी। इसी दौरान रविवार को मालवीय रोड क्षेत्र में खरीदारी करने पहुंची भीड़ के बीच एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट चोरी होने की सूचना मिली।

सूचना मिलते ही क्राइम और कोतवाली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। (Raipur Two Lady Arrested News) फुटेज में दो संदिग्ध महिलाएं महिलाओं और बच्चों के आसपास घूमती हुई और मौका देखकर उनके गले के पास हाथ लगाती दिखाई दीं। फुटेज से मिले हुलिये के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

कड़ाई से पूछताछ, कबूली वारदात की बात

पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम नंदनी राजपूत और सानिया मकीम, निवासी गुढ़ियारी, रायपुर बताया। शुरुआत में दोनों ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ करने पर उन्होंने महिलाओं और बच्चों के गले से सोने के लॉकेट, चेन और अन्य आभूषण चोरी करने की वारदातें कबूल कर लीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

पुलिस ने दोनों के कब्जे से करीब 12 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामान बरामद किया है। (Raipur Two Lady Arrested News) पुलिस के मुताबिक, नंदनी राजपूत का पति मोहन राजपूत नोपाली गुढ़ियारी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल नारकोटिक एक्ट के मामले में दोषसिद्ध होकर केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

आयकर विभाग ने गैर-ऑडिट करदाताओं से 31 अगस्त से पहले आईटीआर दाखिल करने को कहा

अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम’ का नाम बदलकर ‘दृश्यम: द कन्क्लूज़न’ किया गया

अमेरिका, ईरान के बीच तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 172 अंक टूटा

फर्जी प्रतिनियुक्ति आदेश से एक शिक्षिका ने कराया तबादला, जांच में खुली पोल; निलंबित

दिल्ली के शकरपुर में नाबालिग के पास से मिले 2.5 किलोग्राम चांदी के आभूषण

Q1. रायपुर में चेन चोरी के मामले में कितने आरोपी गिरफ्तार हुए?

पुलिस ने चेन और लॉकेट चोरी करने वाली गैंग की दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Q2. गिरफ्तार महिलाओं के पास से क्या बरामद हुआ?

आरोपियों से करीब 12 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नगदी और अन्य सामग्री मिली।

Q3. आरोपी महिलाओं का निशाना कौन होता था?

आरोपी भीड़भाड़ वाले बाजारों में महिलाओं और छोटे बच्चों के गले से आभूषण चुराती थीं।