अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ पर लगाम कसने के लिए वीजा प्रतिबंध की नई नीति

Ads

अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ पर लगाम कसने के लिए वीजा प्रतिबंध की नई नीति

  •  
  • Publish Date - September 24, 2026 / 01:02 AM IST,
    Updated On - September 24, 2026 / 01:02 AM IST

वाशिंगटन, 23 सितंबर (भाषा) अमेरिका ने बुधवार को कहा कि वह उन लोगों को वीजा देने पर रोक लगाने की दिशा में कदम उठा रहा है, जो अपने बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए देश में आकर बच्चे को जन्म देने की व्यवस्था करते हैं या इस तरह की यात्रा में मदद करते हैं।

अमेरिकी सरकार का कहना है कि ऐसी गतिविधियों के जरिए आव्रजन व्यवस्था का दुरुपयोग किया जा रहा है और कुछ लोग मुनाफा कमाने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने यहां जारी एक बयान में कहा, “इस धोखाधड़ी में शामिल होकर उससे मुनाफा कमाने वालों को वीजा जारी करने पर रोक लगाकर हम साफ संदेश दे रहे हैं कि अमेरिका विदेशियों को अपनी आव्रजन व्यवस्था का दुरुपयोग करने और अमेरिकी नागरिकता की गरिमा से खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं देगा।”

रूबियो ने कहा कि यह कदम उन लोगों को निशाना बनाएगा, जो जानबूझकर अमेरिका में ‘बर्थ टूरिज्म’ यानी बच्चे को अमेरिकी नागरिकता दिलाने के लिए यहां जाकर प्रसव कराने की व्यवस्था में शामिल होते हैं, पहले इसमें शामिल रहे हैं या ऐसी गतिविधियों में मदद करते हैं।

भाषा खारी वैभव

वैभव