पाकिस्तान में जीप नदी में गिरी, नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान में जीप नदी में गिरी, नौ लोगों की मौत

पाकिस्तान में जीप नदी में गिरी, नौ लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:23 pm IST
Published Date: May 31, 2021 9:54 am IST

पेशावर, 31 मई (भाषा) पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक जीप के यारखून नदी में गिरने से नौ लोगों की मौत हो गई।

डॉन अखबार की खबर के मुताबिक यह घटना रविवार को यारखून घाटी के नजदीक एक पुल पर हुई। जीप में चालक समेत 11 लोग सवार थे।

मस्तूज तहसील के सहायक आयुक्त शाह अदनान ने अखबार को बताया कि वाहन की छत पर क्षमता से अधिक सामान लदा हुआ था और हो सकता है कि इसी वजह से पुल पर वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में जा गिरा। कुल 11 यात्रियों में से नौ लोगों की मौत हो गई जबकि दो व्यक्ति सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे।

बचाव दल शवों को बरामद करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

भाषा स्नेहा अविनाश

अविनाश


लेखक के बारे में