उत्तर कोरिया ने युद्धाभ्यास में ‘भीषण विनाशकारी क्षमता’ के प्रदर्शन का दावा किया

उत्तर कोरिया ने युद्धाभ्यास में ‘भीषण विनाशकारी क्षमता’ के प्रदर्शन का दावा किया

उत्तर कोरिया ने युद्धाभ्यास में ‘भीषण विनाशकारी क्षमता’ के प्रदर्शन का दावा किया
Modified Date: September 14, 2026 / 09:26 am IST
Published Date: September 14, 2026 9:26 am IST

सियोल, 14 सितंबर (एपी) उत्तर कोरिया ने सोमवार को कहा कि उसने मिसाइलों, तोप और ड्रोन का संयुक्त युद्धाभ्यास किया जिसमें ‘‘गोलाबारी की भीषण विनाशकारी क्षमता’’ का प्रदर्शन किया गया।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि शनिवार को किए गए इस युद्धाभ्यास का उद्देश्य एकीकृत मारक क्षमता नियंत्रण प्रणाली के संचालन की प्रक्रिया का अभ्यास करना था।

इससे पहले दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा था कि उसे शनिवार सुबह उत्तर कोरिया के पूर्वी तटीय वोनसान क्षेत्र से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागे जाने का पता चला।

उत्तर कोरिया के मार्शल पाक जोंग चोन ने युद्धाभ्यास का निरीक्षण करने के बाद कहा कि इससे ‘‘आदेश मिलते ही दुश्मन के सशस्त्र बलों को संगठनात्मक और ढांचागत रूप से ध्वस्त करने की विशेषज्ञता का स्तर बेहतर होगा।’’

केसीएनए के अनुसार, उन्होंने कहा कि युद्धाभ्यास में इस्तेमाल की गई हथियार प्रणालियों ने ‘‘गोलाबारी की भीषण विनाशकारी क्षमता’’ का प्रदर्शन किया।

उत्तर कोरिया के हथियार परीक्षणों से जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि करना बेहद मुश्किल है।

एपी सिम्मी सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में