अमेरिकी पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

अमेरिकी पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल

अमेरिकी पनडुब्बी के दक्षिण कोरिया पहुंचने के बाद उत्तर कोरिया ने दागी बैलिस्टिक मिसाइल
Modified Date: July 24, 2023 / 09:56 pm IST
Published Date: July 24, 2023 9:56 pm IST

सियोल, 24 जुलाई (एपी) दक्षिण कोरियाई सेना ने कहा कि उत्तर कोरिया ने हथियारों के परीक्षण में बढ़ोतरी करते हुए अपने पूर्वी समुद्र में कम से कम एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जो स्पष्ट रूप से अमेरिका द्वारा ताकत दिखाने के लिए दक्षिण कोरिया में पनडुब्बी भेजने के विरोध में है।

दक्षिण कोरियाई सेना के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने मंगलवार को तुरंत यह नहीं बताया कि मिसाइल को कहां से दागा गया और यह कितनी दूर तक गई।

दक्षिण कोरियाई नौसेना ने बताया कि परमाणु चालित अमेरिकी पनडुब्बी ‘यूएसएस अन्नापोलिस’ के जेजू द्वीप बंदरगाह पर पहुंचने के कुछ घंटों बाद ही उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागी।

‘यूएसएस अन्नापोलिस’ के पहुंचने से उत्तर कोरियाई परमाणु खतरों का मुकाबला करने के लिए सहयोगियों के शक्ति प्रदर्शन में वृद्धि हुई है।

एपी जितेंद्र नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में