अमेरिका-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइल दागा

Ads

अमेरिका-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइल दागा

  •  
  • Publish Date - October 9, 2022 / 12:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:21 PM IST

सोल, आठ अक्टूबर (एपी) दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया ने रविवार को पूर्व समुद्री क्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल दागा है। उत्तर कोरिया के हथियारों के जखीरे में यह सबसे नया हथियार है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल रविवार तड़के दागी गई है, हालांकि उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी, यहां तक कि मिसाइल की मारक क्षमता के बारे में भी कुछ नहीं कहा।

जापान की सरकार ने भी कहा कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागा है, जो संभवत: बैलिस्टिक मिसाइल है।

एपी अर्पणा रंजन

रंजन