उत्तर कोरिया के नेता किम और उनकी बेटी ने एक साथ टैंक में सवार होकर सैन्य प्रशिक्षण की निगरानी की

उत्तर कोरिया के नेता किम और उनकी बेटी ने एक साथ टैंक में सवार होकर सैन्य प्रशिक्षण की निगरानी की

उत्तर कोरिया के नेता किम और उनकी बेटी ने एक साथ टैंक में सवार होकर सैन्य प्रशिक्षण की निगरानी की
Modified Date: March 20, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: March 20, 2026 8:22 am IST

सियोल, 20 मार्च (भाषा) उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी एक बार फिर सार्वजनिक रूप से साथ नजर आए और दोनों ने टैंक में सवार होकर सैन्य प्रशिक्षण की निगरानी की। सरकारी मीडिया ने शुक्रवार को कार्यक्रम की तस्वीरें प्रसारित कर यह जानकारी दी।

इससे पहले किम और उनकी बेटी ने एक साथ रॉकेट प्रक्षेपण देखा था और पिस्तौल चलाई थीं।

सरकारी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) ने बताया कि किम ने बृहस्पतिवार को टैंक और पैदल सेना के जवानों से जुड़े गोलीबारी एवं अन्य सैन्य अभ्यासों की निगरानी की।

केसीएनए द्वारा प्रसारित तस्वीरों में किम और उनकी बेटी बृहस्पतिवार को प्रशिक्षण के दौरान चमड़े की काली जैकेट पहने अन्य सैनिकों के साथ जैतूनी-हरे रंग के एक टैंक पर सवार दिखे। तस्वीरों में किम की बेटी टैंक के ‘हैच’ से अपना सिर बाहर निकाले नजर आ रही हैं जबकि किम टैंक के ऊपर बैठे मुस्कुराते दिख रहे हैं।

ऐसा बताया जाता है कि किम जोंग उन की बेटी किम जू ऐ की आयु लगभग 13 साल है और वह 2022 के अंत से ही सैन्य परेड और हथियार प्रक्षेपण सहित कई प्रमुख कार्यक्रमों में अपने पिता के साथ नजर आती रही हैं। ऐसी अटकलें हैं कि किम जोंग उन अपनी बेटी को अपना उत्तराधिकारी नामित करने वाले हैं।

उत्तर कोरियाई सरकारी मीडिया उन्हें किम जोंग उन की ‘‘सबसे प्रिय’’ संतान बताता है।

एपी सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में