नार्वे के सम्राट को ओस्लो के अस्पताल में भर्ती कराया गया

Ads

नार्वे के सम्राट को ओस्लो के अस्पताल में भर्ती कराया गया

  •  
  • Publish Date - September 25, 2020 / 11:02 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:26 PM IST

कोपनहेगन, 25 सितंबर (एपी) नार्वे के 83 वर्षीय सम्राट हेराल्ड पंचम को ओस्लो के मुख्य अस्पताल में शुक्रवार को भर्ती कराया गया। नार्वे के राजमहल ने यह जानकारी दी।

हालांकि राजमहल ने हेराल्ड पंचम के स्वाथ्य के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी।

राजमहल ने बताया कि उनके बेटे और उत्तराधिकारी राजकुमार हाकून ने नार्वे सरकार के साथ निर्धारित बैठकों सहित अपने पिता के सभी दायित्व संभाल लिए हैं।

उल्लेखनीय है कि 17 जनवरी 1991 में हेराल्ड पंचम ने पिता और नार्वे के तत्कालीन राजा ओलव के निधन के बाद गद्दी संभाली थी।

हेराल्ड 14वीं सदी से अबतक के पहले नार्वे में मूल रूप से जन्मे राजा हैं। उन्होंने एक राजकुमार होते हुए आम लड़की से शादी की और वर्ष 2011 में उस समय देशवासियों का दिल जीत लिया जब एंडर्स बेहेरिंग ब्रेविक द्वारा की गई सामूहिक हत्या के बाद उन्होंने देशवासियों के साथ शोक का नेतृत्व किया।

वर्ष 2016 में हेराल्ड ने अपने भाषण में समलैंगिक अधिकारों और विविधता का समर्थन किया जिससे अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान आकर्षित हुआ।

एपी धीरज माधव

माधव