नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 45,000 के पार

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 45,000 के पार

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या 45,000 के पार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: September 5, 2020 1:34 pm IST

(शिरीष प्रधान)

काठमांडू, पांच सितंबर (भाषा) नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,041 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या शनिवार को 45,000 के पार पहुंच गई।

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मंत्रालय के प्रवक्ता डॉ जागेश्वर गौतम ने कहा कि पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 से नौ और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद नेपाल में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 280 हो गई।

गौतम ने कहा कि देश में एक दिन में संक्रमण के 1,041 मामले सामने आए जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 45,277 पर पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि अब तक नेपाल में कोविड-19 के 1,566 मरीज ठीक हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अभी 17,870 मरीजों का इलाज चल रहा है।

उन्होंने कहा कि नेपाल में कोविड-19 के मरीजों की ठीक होने की दर 60 प्रतिशत है।

भाषा यश उमा

उमा


लेखक के बारे में