Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम के चारों ओर मची अफरा-तफरी, मौके पर बिछ गई लाशें, चीखों से गूंज उठा इलाका

Ads

Old Age Home Fire: वृद्धाश्रम के चारों ओर मची अफरा-तफरी, मौके पर बिछ गई लाशें, चीखों से गूंज उठा इलाका

  •  
  • Publish Date - June 5, 2026 / 07:12 AM IST,
    Updated On - June 5, 2026 / 07:54 AM IST

Old Age Home Fire | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • वृद्धाश्रम में लगी भीषण आग
  • 12 बुजुर्गों की मौत
  • गैस सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

कोलंबो: Old Age Home Fire श्रीलंका में एक वृद्धाश्रम में आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और सात अन्य बुजुर्ग झुलस गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे कलुतारा जिले (Kalutara Fire News) के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में आग लग गई।

Old Age Home Fire यह स्थान कोलंबो से लगभग 65 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है। पुलिस ने बताया कि परिसर में 10 लोग मृत पाए गए जबकि दो अन्य बुजुर्गों ने होराना बेस अस्पताल में भर्ती होने के बाद दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, घटना की जांच के तहत निजी वृद्धाश्रम के मालिक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि जब आग लगी तब वृद्धाश्रम में 70 से अधिक बुजुर्ग मौजूद थे।

पुलिस के अनुसार, द्वीप पर हाल के समय में आग लगने से हुई मौतों की यह सबसे ‘भयानक’ घटना थी। पुलिस ने बताया कि कुल 51 निवासियों को सुरक्षित निकालकर पास के एक स्कूल में अस्थायी आवास प्रदान किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सात घायल अब भी अस्पताल में भर्ती हैं और निवासियों व पुलिस की सहायता से आग पर काबू पा लिया गया। होराना की मजिस्ट्रेट लकमिनि विदानागामेज ने घटना की जांच की।

पुलिस ने बताया कि उनकी (मजिस्ट्रेट) उपस्थिति में मलबे से झुलसे हुए शव बरामद किए गए। शुरुआती खबरों में सामने आया कि घटना के दौरान एक गैस सिलेंडर फट गया जिससे आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

इन्हें भी पढ़ें:-

आग कहाँ लगी थी?

कलुतारा जिले के अंगुरुवाटोटा स्थित मावपिया सेवाना वृद्धाश्रम में।

कितने लोगों की मौत हुई?

कम से कम 12 बुजुर्गों की मौत हुई।

कितने लोग सुरक्षित निकाले गए?

कुल 51 निवासियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।