अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी : एक व्यक्ति की मौत, 19 अन्य घायल

Ads

अमेरिका के शिकागो में गोलीबारी : एक व्यक्ति की मौत, 19 अन्य घायल

  •  
  • Publish Date - June 18, 2023 / 10:17 PM IST,
    Updated On - June 18, 2023 / 10:17 PM IST

विलोब्रुक (अमेरिका),18 जून (एपी) अमेरिका के शिकागो में एक पार्किंग स्थल पर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और कम से कम 19 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह घटना शिकागो के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 32.1 किलोमीटर दूर विलोब्रुक में हुई। ड्यूपेज काउंटी शेरिफ कार्यालय के उप प्रमुख एरिक स्वानसन ने बताया, ‘‘कम से कम 20 लोगों को गोली लगी। एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘गोलीबारी क्यों हुई, इसकी वजह स्पष्ट नहीं है। हमने कई पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया।’’ स्वानसन ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों की स्थिति के बारे में फिलहाल पता नहीं चल सका है।

एक प्रत्यक्षदर्शी मार्केशिया एवरी ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि जूनटीन्थ उत्सव के लिए लोग एकत्र हुए थे। गोलीबारी की आवाज सुनकर हम तुरंत जमीन पर लेट गए और तब तक लेटे रहे रहे जबतक आवाज बंद नहीं हो गई।’’ एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी क्रेग लोत्सी ने कहा, ‘‘हर कोई भागने लगा। वहां अफरातफरी मच गई।’’

एपी आशीष धीरज

धीरज