शिकागो में गोलीबारी में एक अधिकारी की मौत, एक घायल

Ads

शिकागो में गोलीबारी में एक अधिकारी की मौत, एक घायल

  •  
  • Publish Date - August 8, 2021 / 11:39 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

शिकागो, आठ अगस्त (एपी) अमेरिका के शिकागो में शनिवार देर रात हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

स्थानीय खबरों में पुलिस ने बताया कि अधिकारियों को गंभीर हालत में ‘यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो मेडिकल सेंटर’ ले जाया गया।

शिकागो दमकल विभाग के प्रवक्ता लैरी लैंगफोर्ड ने शिकागो ट्रिब्यून को बताया कि घायलों में एक महिला अधिकारी शामिल थीं जिनकी बाद में मौत हो गई। अन्य स्थानीय समाचार संस्थानों ने भी मौत की खबर दी।

पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी किस वजह से हुई।

एपी सुरभि शोभना

शोभना