सीरिया की राजधानी में रॉकेट हमला, एक व्यक्ति घायल

सीरिया की राजधानी में रॉकेट हमला, एक व्यक्ति घायल

सीरिया की राजधानी में रॉकेट हमला, एक व्यक्ति घायल
Modified Date: November 15, 2025 / 08:29 am IST
Published Date: November 15, 2025 8:29 am IST

दमिश्क, 15 नवंबर (एपी) सीरिया की राजधानी दमिश्क में शुक्रवार रात को एक मकान को निशाना बनाकर रॉकेट दागे गए जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया और काफी क्षति हुई। सरकारी मीडिया ने इस बारे में खबर दी।

दमिश्क के पश्चिमी इलाके माजेह 86 में हुए रॉकेट हमले के पीछे कौन था, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल पर मौजूद ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (एपी) के एक पत्रकार ने बताया कि सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है और किसी को भी उस इमारत के पास जाने की अनुमति नहीं है।

सरकारी टेलीविजन ने बताया कि ‘‘अज्ञात हमलावरों’’ द्वारा किए गए हमले में एक महिला घायल हो गई है। मामले में सुरक्षा बल जांच कर रहे हैं।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने भी खबर दी कि शुक्रवार रात हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई है और यह विस्फोट एक मोबाइल लॉन्चर से दागे गए रॉकेटों के कारण हुआ।

सीरिया की राजधानी में विस्फोट की घटनाएं असामान्य नहीं हैं, लेकिन हाल के महीनों में इनमें कमी आई है।

एपी सुरभि सिम्मी

सिम्मी


लेखक के बारे में