यूक्रेन पर रातभर हुए रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

यूक्रेन पर रातभर हुए रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल

यूक्रेन पर रातभर हुए रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत, आठ लोग घायल
Modified Date: July 19, 2026 / 01:59 pm IST
Published Date: July 19, 2026 1:59 pm IST

कीव, 19 जुलाई (एपी) रूस द्वारा कीव पर रातभर किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों का भी इस्तेमाल किया गया। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे शुरू हुआ और कई घंटों तक जारी रहा। इस दौरान राजधानी कीव में लगातार धमाकों की आवाजें सुनाई देती रहीं।

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा के अनुसार, हमलों के कारण शहर के पांच जिलों में आग लग गई जिससे कई रिहायशी इमारतों, कार्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एक छात्रावास और वाहनों को नुकसान पहुंचा।

स्वियातोशिन्स्की जिले में बचावकर्मियों ने जलते हुए एक निजी मकान से चार लोगों को बाहर निकाला। वहीं शेवचेंकिव्स्की जिले में उन्होंने तीन मंजिला जलती हुई इमारत से लोगों को सुरक्षित बचाया। एक गैर-आवासीय इमारत में लगी आग पर भी काबू पा लिया गया। बाद में वहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।

दमकल कर्मियों ने सोलोमियांस्की, देस्नियांस्की और निप्रो जिलों में भी लगी आग पर काबू पाने की कोशिश की।

हाल के हफ्तों में रूस ने कीव पर कई बड़े हमले किए हैं। यह हमला ऐसे समय हुआ है जब यूक्रेन पैट्रियॉट हवाई रक्षा मिसाइलों की कमी से जूझ रहा है। ये मिसाइलें रूसी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए यूक्रेन की सबसे प्रभावी प्रणालियों में से एक हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन को पैट्रियॉट इंटरसेप्टर मिसाइलों के उत्पादन के लिए लाइसेंस देने को तैयार हैं। इससे रूसी बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के खिलाफ कीव की रक्षा क्षमता बढ़ सकती है। हालांकि, इस फैसले को लागू करने की समयसीमा और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हैं।

एपी शोभना रंजन

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में