जिनेवा, 30 अगस्त (एपी) उत्तरी स्विट्जरलैंड के आरगाउ प्रांत में एक रेव पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। स्थानीय पुलिस एवं मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
प्रांतीय पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि आरगाउ की राजधानी आराउ में एक कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आराउ, ज्यूरिख से करीब 46 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
स्विट्जरलैंड के सार्वजनिक प्रसारक एसआरएफ ने बताया कि यह घटना रेव पार्टी में हुई।
पुलिस ने इलाके में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया और स्थानीय लोगों से इस क्षेत्र से दूर रहने की अपील की गई है।
एपी गोला रंजन
रंजन
रंजन