राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को निफ्ट के संयुक्त दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

Ads

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को निफ्ट के संयुक्त दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी

  •  
  • Publish Date - August 30, 2026 / 01:18 PM IST,
    Updated On - August 30, 2026 / 01:18 PM IST

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के संयुक्त दीक्षांत समारोह 2026 में शामिल होंगी। इस समारोह में निफ्ट के 18 परिसरों के स्नातक छात्र-छात्राएं एक साथ अपनी डिग्री प्राप्त करेंगे।

संयुक्त दीक्षांत समारोह के बाद परिसरों में डिग्री वितरण समारोह आयोजित किए जाएंगे, जहां स्नातक छात्र-छात्राओं को औपचारिक रूप से उनकी डिग्रियां प्रदान की जाएंगी और वे शैक्षणिक जीवन से पेशेवर दुनिया में प्रवेश की अपनी यात्रा शुरू करेंगे।

समारोह में प्रत्येक परिसर के प्रत्येक कार्यक्रम में सर्वाधिक सीजीपीए हासिल करने वाले उत्कृष्ट छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा।

कपड़ा मंत्रालय ने बताया कि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। उनके साथ अन्य विशिष्ट अतिथि, संचालक मंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, शोधार्थी और स्नातक छात्र-छात्राएं भी समारोह में शामिल होंगे।

संस्थान की स्थापना भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के अधीन 1986 में की गयी थी, जिसका संचालन निफ्ट अधिनियम, 2006 के तहत किया जाता है।

भाषा रंजन वैभव

वैभव