वेस्ट बैंक के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

वेस्ट बैंक के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

वेस्ट बैंक के पास हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल
Modified Date: June 7, 2026 / 03:53 pm IST
Published Date: June 7, 2026 3:53 pm IST

तेल अवीव, सात जून (एपी) इजराइल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक के पास रविवार को एक साथ गोलीबारी की कई घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। इजराइल की बचाव सेवा ‘मैगन डेविड एडम’ ने यह जानकारी दी।

इजराइल पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक हमलावर को मार गिराया है। इजराइली सैनिकों की बड़ी टुकड़ियों ने इलाके में ज़मीन और हवाई तलाशी अभियान चलाकर अन्य हमलावरों की तलाश की। जिन स्थानों पर लोगों को गोली लगी थी, उनकी संख्या ने शुरू में इस आशंका को जन्म दिया कि यह कई संगठित समूहों के हमलावरों द्वारा समन्वित हमले हो सकते हैं।

बचाव सेवा संगठन ‘मैगन डेविड एडम’ ने कहा कि उसे वेस्ट बैंक के साथ सीमा के इजराइली हिस्से में स्थित कोखाव यायर शहर के पास एक गैस स्टेशन पर गोलीबारी की पहली रिपोर्ट सुबह लगभग 10:30 बजे मिली।

इसके तुरंत बाद गोलीबारी की कई अन्य घटनाएं सामने आईं, जिनमें से एक वेस्ट बैंक के अंदर हुई थी।

पुलिस ने हमलावर की पहचान पास के अरब कस्बे तैबेह के एक फलस्तीनी नागरिक के रूप में की है, जो इजराइल में रहता है।

क्षेत्रीय परिषद प्रमुख के अनुसार, इलाके के निवासियों को घर में रहने के निर्देश दिए गए और बच्चों को स्कूल में ही बंद रखा गया।

गोलीबारी की घटना वाले कस्बों सहित क्षेत्र की क्षेत्रीय परिषद की प्रमुख ओश्रित गनी गोनेन ने इजरायली मीडिया को बताया, “सात अक्टूबर से, हम जिस परिदृश्य की उम्मीद कर रहे थे, वह यह था कि आतंकवादी सीमा पार से हमारे कस्बों में घुसेंगे, मुझे नहीं लगता कि किसी ने कल्पना की होगी कि हमें पता चलेगा कि हमलावर इजरायली नागरिक थे।”

एपी सुरभि प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में