अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत: कुवैत
अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किए गए ईरानी हमले में एक व्यक्ति की मौत: कुवैत
दुबई, तीन जून (एपी) कुवैत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाकर ईरान की ओर से किये गये ड्रोन हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गये।
कुवैत ने बुधवार को कहा कि हमले के बाद उसने वाणिज्यिक उड़ानों का परिचालन निलंबित कर दिया है।
यह ड्रोन हमला तब किया गया जब मंगलवार देर रात ईरान और अमेरिका ने एक-दूसरे पर मिसाइल हमले किये थे।
ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसियों ने दावा किया कि देश ने अमेरिका और इजराइल के साथ युद्धविराम की अवधि बढ़ाने के बारे में मध्यस्थों के साथ वार्ता बंद कर दी है।
एक क्षेत्रीय अधिकारी ने कहा कि ईरान चाहता था कि वार्ता फिर से शुरू करने से पहले लेबनान में हुए संघर्ष विराम को पूरी तरह लागू कराया जाये।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दावे का खंडन किया और कहा कि बातचीत जारी है।
एपी
देवेंद्र मनीषा
मनीषा

Facebook


