हमारी सेना ने 100 लड़ाकू विमानों से ईरानी कमान केंद्रों पर हमला किया : इजराइल

Ads

हमारी सेना ने 100 लड़ाकू विमानों से ईरानी कमान केंद्रों पर हमला किया : इजराइल

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 01:09 AM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 01:09 AM IST

यरूशलम, चार मार्च (एपी) इजराइली सेना ने कहा है कि उसने पूर्वी तेहरान में एक परिसर पर हमला किया है, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर, खुफिया निदेशालय, बासिज अर्धसैनिक बल, ईरान की साइबर इकाई और ‘‘विरोध प्रदर्शनों को दबाने के लिए जिम्मेदार आंतरिक सुरक्षा इकाई’’ का मुख्यालय स्थित है।

एक इजराइली सैन्य अधिकारी ने बताया कि इस ‘‘व्यापक’’ हमले में 100 से अधिक लड़ाकू विमानों द्वारा 250 से अधिक बम गिराए गए।

एपी शफीक सुभाष

सुभाष