दतिया। Datia By-Election Latest News: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। प्रमुख राजनीतिक दलों में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण पर है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस नेता अवधेश नायक ने नामांकन फार्म खरीद लिया है।
Datia By-Election Latest News: जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की ओर से डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में चर्चा में है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा अभी नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व से मैंडेट मिलने के बाद ही उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर लगेगी।वहीं कांग्रेस की ओर से अवधेश नायक ने भी नामांकन फार्म खरीदा है। कांग्रेस में अवधेश नायक के साथ कुंवर घनश्याम सिंह का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं के नामों पर मंथन जारी है और आलाकमान के निर्णय के बाद ही अधिकृत प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी।
दोनों प्रमुख दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर अंतिम दौर की कवायद जारी है। ऐसे में दतिया उपचुनाव में मुकाबले की तस्वीर पार्टी हाईकमान के अंतिम फैसले और अधिकृत मैंडेट जारी होने के बाद ही साफ हो सकेगी।