नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन नौ जुलाई को ओडिशा के भुवनेश्वर में मत्स्य पालन सहकारी समितियों को ‘लेटर ऑफ़ ऑथराइजेशन’ या अनुमति पत्र (एलओए) सौंपेंगे। इससे उन्हें गहरे समुद्र में नियंत्रित तरीके से मछली पकड़ने का काम करने की अनुमति मिलेगी।
उपराष्ट्रपति एक कार्यक्रम में ‘‘ओडिशा डीप सी मिशन डॉक्यूमेंट’’ भी शुरू करेंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह, उनके कनिष्ठ मंत्री एसपी सिंह बघेल, राज्य के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और अन्य लोग शामिल होंगे।
‘एनओए’, ‘भारतीय ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाजों द्वारा गहरे समुद्र में मत्स्य पालन के टिकाऊ उपयोग के लिए दिशानिर्देश, 2025’ के तहत एक जरूरी प्रावधान है।
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एलओए और ओडिशा डीप सी फिशिंग मिशन डॉक्यूमेंट की पेशकश, भारत के ‘विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र’ (ईईजेड) से बाहर के इलाकों में भारतीय ध्वज वाले जहाजों द्वारा अधिकृत मछली पकड़ने के लिए एक नियंत्रित, पारदर्शी और टिकाऊ व्यवस्था की शुरुआत है।
मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे भारतीय ध्वज वाले मछली पकड़ने वाले जहाज गहरे समुद्र में टिकाऊ और जिम्मेदार मत्स्य पालन की दिशा में सशक्त होंगे।’’
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय