Pakistan Air Strike Kabul / Image Source : x
नई दिल्ली : ईरान-इजराइल के बीच जारी भीषण जंग ने जहां पूरी दुनिया को संकट में डाल दिया है, वहीं पड़ोसी मुल्कों अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भी हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। दोनों देशों के बीच बदले की आग भड़क उठी है और एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में, गुरुवार की रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार को निशाना बनाते हुए घातक हवाई हमले किए हैं।
पाकिस्तानी वायुसेना ने अफगानिस्तान की सीमा में घुसकर एयर स्ट्राइक की है। काबुल के आकाश में गूंजे धमाकों ने दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस हमले की पुष्टि खुद अफगान रक्षा मंत्रालय ने अपने एक्स (X) हैंडल पर की है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।
पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने अफगानिस्तान के हवाई क्षेत्र का घोर उल्लंघन किया है। रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी बमबारी का निशाना एक नशामुक्ति अस्पताल को बनाया गया। अफगान रक्षा मंत्रालय ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा कि, “पाकिस्तान ने हमारी संप्रभुता का उल्लंघन किया है। यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया है और इसका जवाब हर हाल में दिया जाएगा।” स्थानीय सूत्रों का कहना है कि हमले के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफगान सुरक्षा बलों को अलर्ट पर डाल दिया गया है। काबुल में हुए इन धमाकों के बाद से ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे है।
Pakistan’s jets hit central Kabul moments ago, with fires seen in the Afghan capital. pic.twitter.com/DjjESqGwM0
— Raajeev Chopra (@Raajeev_Chopra) March 16, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-