Pakistan airstrike on Afghanistan: PAK की एयरस्ट्राइक से दहला अफगानिस्तान, हमले पर छलका इस क्रिकेटर का दर्द, कहा-ये जंग है,कर दी ये बड़ी मांग
Pakistan airstrike on Afghanistan: अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार रात हुए इस हमले में भारी तबाही की खबरें सामने आई हैं।
RASHID KHAN/ image soruce: wikipedia
- काबुल में एयरस्ट्राइक से भारी तबाही
- अस्पताल को निशाना बनाने का आरोप
- 400 मौत, 250 लोग घायल
Pakistan airstrike on Afghanistan: काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी Kabul में पाकिस्तान द्वारा किए गए एयरस्ट्राइक के बाद हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। सोमवार रात हुए इस हमले में भारी तबाही की खबरें सामने आई हैं। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि इस हमले में करीब 400 लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 250 लोग घायल हुए हैं। तालिबान के प्रवक्ता ज़बिहुल्लाह मुजाहिद ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने एक ऐसे अस्पताल को निशाना बनाया, जहां नशे की लत से जूझ रहे लोगों का इलाज चल रहा था। हालांकि पाकिस्तान की ओर से इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा गया है कि किसी अस्पताल को निशाना नहीं बनाया गया।
Pakistan airstrike on Afghanistan: अफगान क्रिकेटर राशिद खान ने जताया दुख
Pakistan airstrike on Afghanistan को लेकर अफगानिस्तान के स्टार क्रिकेटर Rashid Khan ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि नागरिकों की मौत की खबरें बेहद दुखद हैं। राशिद खान ने कहा कि “घरों, शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को निशाना बनाया जाना बेहद चिंताजनक है। चाहे यह जानबूझकर हुआ हो या गलती से, लेकिन यह एक युद्ध जैसी स्थिति को दर्शाता है।” उन्होंने खास तौर पर रमजान के महीने में इस तरह के हमले को बेहद चिंताजनक बताया और संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार संगठनों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।
Kabul Hospital Attack News: क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने भी हमले की निंदा की
वहीं अफगानिस्तान के एक और अनुभवी क्रिकेटर Mohammad Nabi ने भी इस हमले की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अस्पताल पर हुआ हमला बेहद दर्दनाक है और इससे लोगों की उम्मीदें टूट गई हैं। घटना के समय सोमवार रात करीब 9 बजे काबुल में जोरदार धमाके सुने गए, जिसके बाद एंटी-एयरक्राफ्ट फायरिंग भी की गई। स्थानीय लोग डर के कारण घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागते नजर आए। फिलहाल इस हमले को लेकर दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस घटना को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें :-
- 17 March 2026 Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए बन रहा है महालाभ योग! क्या आपकी राशि भी शामिल? पढ़ें आज का राशिफल
- MP Weather Update: भीषण गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक होगी ताबड़तोड़ बारिश! मौसम विभाग ने जारी की अलर्ट
- Israel Iran War Update: मुस्लिम देशों के इस रवैये पर भड़का ईरान, अली लारीजानी ने मुसलमानों को इन 6 बिंदुओं को लेकर लिखा खत, पूछा- आप किस तरफ हैं?

Facebook


