पाकिस्तान और अफगान तालिबान ने चीन में वार्ता फिर शुरू की, बीजिंग ने युद्धविराम की मांग की
पाकिस्तान और अफगान तालिबान ने चीन में वार्ता फिर शुरू की, बीजिंग ने युद्धविराम की मांग की
इस्लामाबाद, एक अप्रैल (एपी) पाकिस्तान और अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने चीन में बातचीत फिर से शुरू कर दी है। चीन एक महीने से अधिक समय से जारी लड़ाई के बाद दोनों पक्षों के बीच स्थायी युद्धविराम कराने के लिए मध्यस्थता कर रहा है। दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
चीन के मध्यस्थता प्रयासों के बारे में जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने कहा कि वार्ता का उद्देश्य मौजूदा लड़ाई को समाप्त करना है।
अधिकारियों ने एसोसिएटेड प्रेस को बताया कि दोनों देशों के प्रतिनिधि बैठक के लिए उत्तरी चीन के उरुमकी में हैं, हालांकि उन्होंने मीडिया को जानकारी देने के लिए अधिकृत न होने के कारण नाम न छापने की शर्त पर बात की।
चीन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने भी इस घटनाक्रम की पुष्टि या खंडन नहीं किया है।
भाषा तान्या नरेश
नरेश

Facebook


