पाकिस्तान : आसिम मुनीर क्वेटा छावनी पहुंचे, बलूचिस्तान में तैनात सैनिकों से बातचीत की

पाकिस्तान : आसिम मुनीर क्वेटा छावनी पहुंचे, बलूचिस्तान में तैनात सैनिकों से बातचीत की

पाकिस्तान : आसिम मुनीर क्वेटा छावनी पहुंचे, बलूचिस्तान में तैनात सैनिकों से बातचीत की
Modified Date: May 19, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: May 19, 2026 7:25 pm IST

इस्लामाबाद, 19 मई (भाषा) पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने मंगलवार को क्वेटा छावनी का दौरा किया, जहां उन्होंने अशांत बलूचिस्तान प्रांत में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की।

पाकिस्तानी सेना की ओर से जारी बयान के मुताबिक, फील्ड मार्शल मुनीर ने अपने दौरे के दौरान क्वेटा स्थित कमांड एंड स्टाफ कॉलेज में छात्र अधिकारियों और संकाय सदस्यों को भी संबोधित किया।

बयान के अनुसार, मुनीर ने बलूचिस्तान में तैनात टुकड़ियों के अधिकारियों और सैनिकों से बातचीत की और मौजूदा सुरक्षा माहौल के पहलुओं पर प्रकाश डाला।

बयान में कहा गया है कि मुनीर ने दोहराया कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल सभी तहत के आतंकवाद के उन्मूलन के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

इसमें कहा गया है कि मुनीर ने दावा किया कि “छद्म युद्ध और दुष्प्रचार के माध्यम से पाकिस्तान की प्रगति को पटरी से उतारने का प्रयास करने वाली दुश्मन ताकतें अंततः देश की दृढ़ता और जनता की एकता के कारण विफल हो जाएंगी।”

बयान के मुताबिक, सेना प्रमुख ने जन कल्याण, सामाजिक-आर्थिक उत्थान और देश एवं प्रांत के लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने पर केंद्रित बलूचिस्तान सरकार के प्रयासों की सराहना भी की।

भाषा अमित पारुल

पारुल


लेखक के बारे में