पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध बढ़ाया
पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध बढ़ाया
इस्लामाबाद, 18 मार्च (भाषा) पाकिस्तान ने बुधवार को भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर प्रतिबंध को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया।
पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने एक ‘नए नोटिस टू एयरमेन’ (नोटम) के माध्यम से यह निर्णय लिया। यह नोटिस पिछले नोटिस की समय सीमा 23 मार्च को समाप्त होने से कुछ दिन पहले जारी किया गया था।
पीएए ने कहा कि भारत में पंजीकृत सभी विमानों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र 24 अप्रैल तक बंद रहेगा।
इसने कहा कि यह प्रतिबंध भारतीय एयरलाइंस या ऑपरेटरों द्वारा संचालित, स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों पर लागू होता रहेगा।
इसमें यह भी कहा गया कि यह प्रतिबंध भारतीय सैन्य उड़ानों पर भी लागू होता है।
पहलगाम हमले में 26 लोगों की मौत के बाद उत्पन्न तनाव के कारण भारत और पाकिस्तान ने पिछले साल एक-दूसरे की एयरलाइन के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था।
भाषा देवेंद्र सुरभि
सुरभि

Facebook


