पाकिस्तान : टीटीपी के चार चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तान : टीटीपी के चार चरमपंथी मारे गए

पाकिस्तान : टीटीपी के चार चरमपंथी मारे गए
Modified Date: September 11, 2026 / 06:28 pm IST
Published Date: September 11, 2026 6:28 pm IST

पेशावर, 11 सितंबर (भाषा) पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने देश के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान टीटीपी के चार चरमपंथियों को मार गिराया, जिनमें एक अफगान नागरिक भी शामिल है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान बुधवार को कुर्रम जिले में चलाया गया था।

पुलिस ने बताया कि सुरक्षाकर्मियों ने फितना अल-खवारिज से जुड़े एक अफगान नागरिक और उसके तीन साथियों को मार गिराया।

फितना अल-खवारिज प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के लिए सरकार द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला शब्द है।

पुलिस ने बताया कि उक्त अफगान नागरिक पाकिस्तान में हुए कई हमलों में संलिप्त थे।

पाकिस्तान में पिछले कुछ वर्षों में, खासकर उसके खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान प्रांतों में चरमपंथी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है।

भाषा तान्या धीरज

धीरज


लेखक के बारे में