पाक : बारूदी सुरंग हमले में एक जवान की मौत, दो घायल

पाक : बारूदी सुरंग हमले में एक जवान की मौत, दो घायल

पाक : बारूदी सुरंग हमले में एक जवान की मौत, दो घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: August 13, 2022 8:30 pm IST

पेशावर, 13 अगस्त (भाषा) पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सुरक्षा बलों के वाहन के सड़क किनारे बारूदी सुरंग की चपेट में आने से एक सैनिक की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हुए।

यह घटना प्रांत के मकाकंद संभाग में शनिवार सुबह हुई।

एक सूत्र ने कहा, ‘‘खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए बारूदी सुरंग हमले में एक सैनिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हुए।’’

घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंच इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में