पाकिस्तान ने कडे़ किए चीनी नागरिकों के लिए वीजा नियम, चीन-पाक के बीच बढ़ी तल्खी

पाकिस्तान ने कडे़ किए चीनी नागरिकों के लिए वीजा नियम, चीन-पाक के बीच बढ़ी तल्खी

पाकिस्तान ने कडे़ किए चीनी नागरिकों के लिए वीजा नियम, चीन-पाक के बीच बढ़ी तल्खी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 22, 2017 11:58 am IST

 

नई दिल्ली। पाकिस्तान ने चीनी नागरिक को वीजा देने के लिए नियमों को कड़ा करने का फैसला लिया है। हाल ही में, एक चीनी नागरिक पर ईसाई धर्म को गुप्त रुप से प्रचार करने के आरोप में उसकी हत्या कर दी गई थी।स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को इस्लामाबाद में आंतरिक मंत्री चैधरी निसार अली खान की अध्यक्षता वाली एक उच्च स्तरीय मीटिंग के दौरान यह निर्णय लिया गया।

गृह मंत्रालय ने चीनी नागरिकों को वीजा जारी करने की शर्तों और आवश्यकताओं की समीक्षा करने के लिए फैसला लिया है। यह वीजा प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करेगा और वीजा-अनुकूल शासन के दुरुपयोग को भी रोकेगा जो दोनों देशों के बीच विद्यमान है।


लेखक के बारे में