पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल

पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल

पाकिस्तान में स्कूल वैन पर गोलीबारी, चार शिक्षिका घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: June 20, 2021 10:18 am IST

कराची, 20 जून (भाषा) पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक स्कूल वैन पर अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में चार शिक्षिका घायल हो गयीं।

पुलिस ने बताया कि मस्तुंग शहर में वाहन पर हुए हमले के वक्त ये महिला शिक्षक घर लौट रही थीं।

सामना टीवी की खबर के अनुसार डॉक्टरों का कहना है कि इनमें से तीन शिक्षिकाओं की हालत नाजुक है। पुलिस दोषियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चला रही है।

बलूचिस्तान विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसरों को नवंबर 2020 में इसी इलाके से अगवा कर लिया गया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

भाषा सुरभि नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में