Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी
Rewa Double Murder: जन्माष्टमी पर डबल मर्डर से दहला शहर, पति ने पहले पत्नी को मारा, फिर बेटी को भी उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी /image: Social Media
- रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में पति ने कथित तौर पर पत्नी और बेटी की हत्या कर दी
- आरोपी ने वारदात के बाद अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी थी
- पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की वास्तविक वजह की जांच शुरू कर दी है
रीवा। Rewa Double Murder: रीवा में देर रात करीब 1 बजे डबल मर्डर (Rewa Murder News Today) की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बिछिया थाना क्षेत्र में पति ने अपनी ही पत्नी और बेटी मूसल से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों की पहचान सुनैना मिश्रा और उनकी बेटी खुशी मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पति रविशंकर मिश्रा को वारदात के बाद रात में ही गिरफ्तार कर लिया।
पत्नी की हत्या कर भाई को किया फोन (Rewa Husband Kills Wife Daughter)
Rewa Crime News बताया जा रहा है कि आरोपी ने पहले अपनी पत्नी की हत्या की और इसके बाद अपने भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। भाई के मौके पर नहीं पहुंचने पर आरोपी ने अपनी बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया। आरोपी के भाई के अनुसार रविशंकर जमीन से जुड़े विवाद को लेकर परेशान रहता था और उसकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती थी। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या है, इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही होगा।
आरोपी की है 6 बेटियां (Madhya Pradesh Double Murder)
Rewa Double Murder जानकारी के मुताबिक आरोपी की छह बेटियां हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी भोपाल में हो चुकी है, एक बेटी मऊगंज के देवतालाब में विवाहित है, जबकि एक बेटी रीवा में कुंवारी थी, जिसकी इस वारदात में मौत हो गई।
Janmashtami Double Murder दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही रीवा एसपी डॉ. गुरकरन सिंह सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और दोहरे हत्याकांड को लेकर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: छत्तीसगढ़ में आज सभी शराब दुकानें, होटल-बार रहेंगे बंद, जानें और क्या-क्या बंद रहेगा, पढ़ें पूरी खबर
- BJP MLA Daughter Slap Woman Cop: पुलिस ऑफिसर को जड़ा थप्पड़, अब मुश्किल में बीजेपी विधायक की बेटी, देखें Video मंदिर में आखिर हुआ क्या था?
- BJP MLA Jayant Malaiya Viral Video: ‘गरीबों का पैसा खा रहे नेता और अधिकारी’… बीजेपी विधायक के बयान से मचा घमासान, वायरल हो रहा वीडियो

Facebook


